शनिवार, 9 जनवरी 2016

नमस्कार, वाणकम्म, सुस्वागतम, खुस आमदीद, सतश्री अकाल, WELCOME ॰


                       श्री वक्रतुंड  महाकाय  ।  सूर्य कोटी संप्रभ:॥
                    निर्विघ्नम् कुरु मे देव । सर्व कार्येषु सर्वदा ॥ 

नमस्कार, वाणकम्म, सुस्वागतम, खुस आमदीद, सतश्री अकाल, WELCOME। 

सारांश के इस प्रथम ब्लाग पोस्ट के प्रकाशन के शुभ अवसर पर आप सभी मित्रों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक स्वागत । बहुत दिनों से मेरी एक इच्छा थी कि मैं भी अपने अन्य मित्रों एवं लेखकों की तरह, अपने खुद का एक ब्लाग बनाऊँ तथा अपनी रचनाएँ इस ब्लाग के माध्यम से आप तक पहुंचाऊं। पर समस्या यह थी कि इंटरनेट पर हिन्दी में लिखना तब इतना सरल नहीं था। हिन्दी का फॉन्ट डाउन्लोड कीजिये, फिर हिन्दी वर्णमाला का की बोर्ड अंग्रेजी के की बोर्ड अनुसार याद कीजिये, मतलब कि झंझट ही झंझट। पर अब ऐसा नहीं। हिन्दी मे टाईप करना अब काफी सरल हो गया है। अँग्रेजी के की बोर्ड से ही अब आप हिन्दी मे टाईप कर सकते हैं। गूगल एवं माइक्रोसॉफ्ट वालों ने इसे काफी आसान बना दिया है। हिन्दी के शब्द आप अँग्रेजी लिपि में टाइप कीजिये, वह अपने आप हिन्दी लिपि मे परिवर्तित हो जाएगा।

दूसरा महत्वपूर्ण प्रश्न यह था कि इस ब्लाग का नाम क्या रक्खा जाए । बहुत सोंच विचार के बाद मैंने इसका नाम रक्खा है "सारांश"। एक व्यक्ति अपने जीवन में जो जीता है, अनुभव करता है , वही वह अपने साहित्य में देता है। इस अर्थ में एक व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन के अनुभवों का निचोड़ है "सारांश", जो प्रतिबिम्बित होता है उसकी रचनाओं में। दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि एक व्यक्ति का साहित्य और कुछ नहीं बल्कि "सारांश" है उस साहित्यकार का । इस नाम को चुनने के पीछे हो सकता है शायद मेरे अन्तर्मन मे भी कहीं यही आकॉक्षा रही हो कि मैं भी अपने जीवन का सारांश अपनी रचनाओं के माध्यम से देने का प्रयास करूँ।

ब्लाग लेखन का मेरा यह पहला ही अनुभव है, अत: अनुभवी मित्रों से मेरा यह आग्रह है कि कृपया जहां भी कोई त्रुटि नजर आए या सुधार की आवश्यकता महसूस हो, अपना बहुमूल्य मार्ग दर्शन अवश्य प्रदान करें। कृपया यह भी बताएं कि रचनाओं का स्तर क्या है, आपको कैसी लगी ताकि भविष्य में मैं इनमें वांछित सुधार ला सकूँ। आपके आशीर्वचनों की प्रतिक्षा रहेगी।
                                                                                                                     


       

1 टिप्पणी:

  1. SUper cool. I am sure what you write will reach thousands of people and all readers will be able to connect with you, and be benefitted :)
    Happy Reading to all! :)

    जवाब देंहटाएं